डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) को उम्मीद है कि इस साल LCM MARK-1A की डिलिवरी पूरी होने की उम्मीद है । ये कहना है कि HAL के CMD डॉ डी के सुनील का। कंपनी के Q4 नतीजों पर सीएनबीसी-आवाज से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि HAL के पास पहले से अच्छी ऑर्डर बुक है। एग्जिक्यूशन की वजह से Q4 नतीजे बेहतर आए है। साल भर के नतीजे भी उम्मीद से बेहतर रहे है। एफिसिएंसी और एग्जिक्यूशन का नतीजा है जो Q4 नतीजो में दिखा है।
