HAL Q1 Results: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत मिली-जुली रही। कंपनी ने जब नतीजे का ऐलान किया तो मुनाफे में बढ़ोतरी के चलते शेयर मजबूत हुए लेकिन जब कारोबारी नतीजे को एनालाइज किया गया तो शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। आज BSE पर यह 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 4656.30 रुपये (HAL Share Price) के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4595.60 रुपये तक टूट गया था और अपर साइड में नतीजे आने के बाद यह 4811.15 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
