HAL Shares: इंजन सप्लाई और टेस्टिंग से जुड़े काम में लंबे समय तक देरी के चलते वायुसेना को तेजस एमके1ए (Tejas Mk1A) लड़ाकू विमानों की डिलीवरी अटकी थी। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इनकी डिलीवरी अगस्त या सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद जताई है। ऐसे में 18 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर असर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले 15 मई को बीएसई पर यह 4.86% की गिरावट के साथ ₹4386.55 पर बंद हुआ था। पिछले साल 16 मई 2025 को बीएसई पर यह एक साल के हाई ₹5166.00 पर था जिससे 10 महीने में यह 32.65% टूटकर 30 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹3479.20 पर आ गया।
