Get App

Havells India के शेयरों में 7% की गिरावट, तीन ब्रोकरेज फर्मों ने घटाई रेटिंग तो घबराए निवेशक

Havells India Shares: पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के कारोबारी नतीजे पर हैवेल्स इंडिया के शेयर धड़ाम हो गए। साथ ही कम से कम तीन ब्रोकरेज फर्मों ने इसकी रेटिंग घटाई है और टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। जानिए अब टारगेट प्राइस क्या है और बाकी ब्रोकरेज फर्मों का रुझान क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 3:42 PM
Havells India के शेयरों में 7% की गिरावट, तीन ब्रोकरेज फर्मों ने घटाई रेटिंग तो घबराए निवेशक
Havells India के मैनेजमेंट का कहना है कि इस साल गर्मियों की शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन मांग में अभी तक तेजी नहीं आई है।

Havells India Shares: पंखा-कूलर जैसे इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली हैवेल्स इंडिया के शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। यह दबाव इतना तेज रहा कि निफ्टी 500 पर सबसे अधिक गिरावट इसी में आई। इस गिरावट की मुख्य वजह कंपनी के कमजोर कारोबारी नतीजे पर कम से कम तीन ब्रोकरेज फर्मों का फटाक से रेटिंग में कटौती करना रहा। इसके चलते हैवेल्स के शेयरों को निवेशक धड़ाधड़ बेचने लगे और यह 7% से अधिक टूट गया। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। आज बीएसई पर यह 6.72% की गिरावट के साथ ₹1259.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.04% टूटकर ₹1255.35 तक आ गया था।

Havells India की रेटिंग में किन ब्रोकरेजेज ने की कटौती?

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने हैवेल्स इंडिया की रेटिंग को डाउनग्रेड कर इक्वलवेट से अंडरवेट कर दिया है और साथ ही टारगेट प्राइस को ₹1,532 से घटाकर ₹1,171 कर दिया है। एचडीएफसी रिसर्च ने भी इसकी रेटिंग को खरीदारी से कम करके ऐड कर दी है और टारगेट प्राइस ₹1,520 से घटाकर ₹1,470 कर दिया है। इनके अलावा जेएम फाइनेंशियल ने भी इसकी रेटिंग को खरीदारी से घटाकर ऐड किया है और टारगेट प्राइस को ₹1,750 से घटाकर ₹1,490 किया है।

बाकी ब्रोकरेज फर्मों का क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें