Get App

HDFC Bank Share Price: Q1 में अच्छे बिजनेस और नए चेयरमैन की घोषणा से शेयर 3% तक उछला; ब्रोकरेज बुलिश

HDFC Bank Share Price: तिमाही के दौरान बैंक के ग्रॉस एडवांसेज ₹30.61 लाख करोड़ रहे। डिपॉजिट्स बढ़कर ₹31.7 लाख करोड़ के रहे। बैंक ने राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 11:39 AM
HDFC Bank Share Price: Q1 में अच्छे बिजनेस और नए चेयरमैन की घोषणा से शेयर 3% तक उछला; ब्रोकरेज बुलिश
जून 2026 तिमाही में HDFC Bank के डिपॉजिट्स और लोन दोनों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank के शेयर में 6 जुलाई को दिन में 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। बीएसई पर भाव 825.10 रुपये के हाई तक गया। बैंक ने शनिवार को अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया था। साथ ही नए चेयरमैन की भी घोषणा की थी। इन डेवलपमेंट्स से शेयर में तेजी आई है। क्यू1 बिजनेस अपडेट के मुताबिक, जून 2026 तिमाही में HDFC Bank के डिपॉजिट्स और लोन दोनों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तिमाही के दौरान बैंक के ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) ₹30.61 लाख करोड़ रहे, जो पिछले साल के मुकाबले 15.4% ज्यादा हैं। डिपॉजिट्स एक साल पहले से 14.7% बढ़कर ₹31.7 लाख करोड़ के रहे। टाइम डिपॉजिट सालाना आधार पर 17.4% की बढ़ोतरी के साथ 21.45 लाख करोड़ रुपये के हो गए। करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट 9.4% बढ़कर ₹10.25 लाख करोड़ हो गए। बैंक के मैनेजमेंट के तहत एडवांसेज 12.4% बढ़कर ₹31.27 लाख करोड़ हो गए।

कौन है नया चेयरमैन

HDFC Bank ने राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के 3 महीने बाद यह नियुक्ति हुई है। इसके अलावा बोर्ड ने उन्हें एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर भी नियुक्त करने को मंजूरी दी है। कुमार की नियुक्ति चेयरमैन के तौर पर 3 साल के लिए और एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर 4 साल के लिए की गई है। चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति RBI की मंजूरी पर निर्भर है, जबकि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर उनकी नियुक्ति पर 5 अगस्त को HDFC Bank की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें