HDFC Bank Shares: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक HDFC Bank के शेयरों में आज बड़ी हलचल दिख सकती है क्योंकि MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में इसका वेटेज बढ़ने वाला है। यह काम दो किश्तों में होगा। MSCI ने इसका ऐलान किया है कि इसके ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक का वेटेज दो किश्तों में बढ़ाया जाएगा जबकि मार्केट का अनुमान पहले एक ही किश्त में वेटेज बढ़ने का था। एक बढ़ोतरी तो इंडेक्स में मौजूदा बदलाव में ही हो जाएगा तो दूसरी बढ़ोतरी नवंबर महीने में इंडेक्स में बदलाव पर होगा। अभी इसके शेयर बीएसई पर 1661.05 रुपये पर है। 3 जुलाई 2024 को यह 1791.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था।
