बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जिन पर अक्सर एक्सपर्ट और दिग्गज निवेशक खरीदारी की राय देते हैं। ये शेयर भी अपने आप मार्केट में अच्छी हैसियत रखते हैं। आम तौर इन शेयरों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये शेयर निवेशकों के पोर्टफोलियो का हिस्सा होना चाहिए। लेकिन आज यहां पर हम ऐसे शेयरों की बात करेंगे जिनके नाम बड़े हैं लेकिन कुछ समय से रिटर्न के लिहाज से फिसड्डी साबित हुए हैं। ये बाजार के ऐसे दिग्गज शेयर हैं जो मार्केट के हीरो हैं लेकिन रिटर्न के मामले में जीरो साबित हो रहे हैं। कई सालों से ये फंसे हुए है और इनका भाव कहीं नहीं जा रहा है। निवेशकों भी अब पूछने लगे हैं आखिर इनमें कब बढ़िया रिटर्न मिलता हुआ दिखाई देगा।
