Big Stocks Today:Q2 नतीजों के बाद खत्म हुए HDFC बैंक बुरे दिन, इंट्राडे में इन शेयरों में भी दिखेगा एक्शन

Big Stocks Today: अनुज सिंघल ने कहा HDFC बैंक के नतीजों से उम्मीद जगी है कि सबसे बुरा दौर बीत चुका है। HDFC बैंक के NIM और क्रेडिट कॉस्ट ने पॉजिटिव तरफ चौंकाया है। अबतक सबसे बड़ी चिंता बैंकों के गिरते मार्जिन थे

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 9:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indiamart के नतीजे अच्छे नहीं है। शेयर का वैल्युएशन भी महंगा है। कलेक्शन ग्रोथ 14% से घटकर सिर्फ 5% पर रहा।

Big Stocks Today:बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ होने के साफ संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। लेकिन उससे पहले जानते है कि उनकी आज बाजार को लेकर क्या राय हैं। अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में शुक्रवार को शानदार तेजी थी। निफ्टी बैंक ने higher low बनाया, 100 DEMA को भी बचाया है। निफ्टी बैंक सभी बड़े मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ। अगर आज दिन के ऊंचाई पर बंद हुआ तो नया शिखर जल्द संभव है।

फोकस में HDFC बैंक (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे है। बैंक लगातार बेहतर ग्रोथ और मुनाफे की तरफ बढ़ रहा है। बैंक के मार्जिन में गिरावट पर लगाम लगती दिख रही है। मुनाफा 5.3% बढ़कर 16,821 करोड़ रुपये पर रहा जबकि NII 10% बढ़कर 30,114 करोड़ रुपये पर रही। स्टॉक में 50 DMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी दिखी।


अनुज सिंघल ने कहा HDFC बैंक के नतीजों से उम्मीद जगी है कि सबसे बुरा दौर बीत चुका है। HDFC बैंक के NIM और क्रेडिट कॉस्ट ने पॉजिटिव तरफ चौंकाया है। अबतक सबसे बड़ी चिंता बैंकों के गिरते मार्जिन थे । HDFC बैंक के NIM 3.47% से घटकर 3.46% पर रहा। कॉस्ट टू इनकम रेश्यो 41% से घटकर 40.6% पर रहा। बैंक लगातार बेहतर ग्रोथ और मुनाफे की तरफ बढ़ रहा है। FY25-27 के बीच लोन ग्रोथ में चरणों में रिकवरी दिखने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रोकरेजेज को HDFC बैंक के नतीजे आगे और सुधरने की उम्मीद है। HDFC बैंक को HDFC AMC के मजबूत नतीजों का भी फायदा मिलेगा। HDB फाइनेंशियल का IPO एक और पॉजिटिव फैक्टर है। HDFC बैंक एक बार फिर 20 DEMA यानि 1680 पर आया है। अगर HDFC बैंक नए शिखर की ओर बढ़ता है तो ये बेहद पॉजिटिव होगा। करीब सभी ब्रोकरेजेज को नतीजे पसंद आए हैं।

फोकस में RBL बैंक (RED)

अनुज सिंघल आज आरबीएल बैंक के शेयर पर बियरिश नजरिया रखें है। उनका कहना है कि RBL बैंक के Q2 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे है। मुनाफा 24% घटकर `225 करोड़ रुपये पर रहा। NIM पर भी दबाव दिखा है।

फोकस में इंडिया मार्ट (RED)

Indiamart के नतीजे अच्छे नहीं है। शेयर का वैल्युएशन भी महंगा है। कलेक्शन ग्रोथ 14% से घटकर सिर्फ 5% पर रहा। पेड सब्सक्राइबर `2390 रहा । अनुज ने कहा कि जैफरीज ने स्टॉक की रेटिंग घटाकर अंडरपरफॉर्म की है। जैफरीज ने टार्गेट घटाकर 2540 रुपये किया है।

Market Double Bottom Alert: शुक्रवार की क्लोजिंग से आज बाजार के लिए क्या मिल रहा संकेत, अनुज सिंघल ने जानिए कौन से लेवल है अहम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।