Market Double Bottom Alert: शुक्रवार की क्लोजिंग से आज बाजार के लिए क्या मिल रहा संकेत, अनुज सिंघल ने जानिए कौन से लेवल है अहम

Market Double Bottom Alert: निफ्टी बैंक में शुक्रवार को शानदार तेजी थी। निफ्टी बैंक ने higher low बनाया, 100 DEMA को भी बचाया है। निफ्टी बैंक सभी बड़े मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ। अगर आज दिन के ऊंचाई पर बंद हुआ तो नया शिखर जल्द संभव है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 8:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC बैंक के नतीजे अच्छे रहे है जबकि कोटक बैंक के नतीजे कमजोर लेकिन अनुमान के मुताबिक रहा।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार को classical डबल बॉटम बनने के संकेत दिखे थे। निफ्टी ने अक्टूबर के निचले स्तर को तोड़ा और फिर बाउंसबैक किया। निफ्टी ने ठीक 20 Week EMA से बाउंसबैक किया है। निफ्टी का 20 WEMA 24,569 पर है जबकि शुक्रवार का निचला स्तर 24,568 पर है। निफ्टी बैंक ने अक्टूबर के निचले स्तर को नहीं तोड़ा और बाउंसबैक किया। निफ्टी बैंक ने 100 DEMA पर फिर बॉटम को पक्का किया। इस रणनीति को पक्का करने के लिए लगातार 2 दिन दिन के हाई पर बंद होना जरूरी है। अगर आज भी बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ तो बुरा दौर खत्म हो सकता है। चीन के शेयर बाजार पर नए राहत पैकेज का असर पड़ना बंद हुआ। अगर चीन के बाजारों को ही असर नहीं पड़ रहा है तो हमें क्यों?पिछले हफ्ते की गिरावट नतीजों के चलते आई, खासपर खपत से जुड़ी कंपनियों के चलते। आज बाजार के पास HDFC बैंक के अच्छे नतीजों का सपोर्ट है। ब्रेंट में गिरावट जारी, अब $73/बैरल के पास ट्रेड कर रहा है।

HDFC बैंक का सहारा?

अनुज सिंघल ने कहा कि HDFC बैंक के नतीजों से उम्मीद जगी है कि सबसे बुरा दौर बीत चुका है। HDFC बैंक के NIM और क्रेडिट कॉस्ट ने पॉजिटिव तरफ चौंकाया है। अबतक सबसे बड़ी चिंता बैंकों के गिरते मार्जिन थे । HDFC बैंक के NIM 3.47% से घटकर 3.46% पर रहा। कॉस्ट टू इनकम रेश्यो 41% से घटकर 40.6% पर रहा। बैंक लगातार बेहतर ग्रोथ और मुनाफे की तरफ बढ़ रहा है। FY25-27 के बीच लोन ग्रोथ में चरणों में रिकवरी दिखने की उम्मीद है। ब्रोकरेजेज को HDFC बैंक के नतीजे आगे और सुधरने की उम्मीद है। HDFC बैंक को HDFC AMC के मजबूत नतीजों का भी फायदा मिलेगा। HDB फाइनेंशियल का IPO एक और पॉजिटिव फैक्टर है। HDFC बैंक एक बार फिर 20 DEMA यानि 1680 पर आया है। अगर HDFC बैंक नए शिखर की ओर बढ़ता है तो ये बेहद पॉजिटिव होगा। करीब सभी ब्रोकरेजेज को नतीजे पसंद आए हैं।

नतीजे: कहीं खुशी, कहीं गम


HDFC बैंक के नतीजे अच्छे रहे है जबकि कोटक बैंक के नतीजे कमजोर लेकिन अनुमान के मुताबिक रहा। RBL बैंक के नतीजे बेहद खराब, शेयर दबाव में आ सकता है। Indiamart के नतीजे अच्छे नहीं, शेयर भी महंगा हुआ। टेक महिंद्रा के नतीजे अच्छे, शेयर दौड़ सकता है। टाटा कंज्यूमर के नतीजे कमजोर, शेयर भी महंगा हुआ ।

ग्लोबल बाजारों से संकेत

चीन ने ब्याज घटाया, लेकिन बाजार बहुत उत्साहित नहीं हुए। अमेरिकी बाजारों में लगातार छठे हफ्ते तेजी, 2024 में सबसे लंबी है। किसी एक हफ्ते मे इस साल ब्रेंट क्रूड में सबसे बड़ी गिरावट आई।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 24,700-24,750 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,550-24,600 (20 WEMA, शुक्रवार के निचले स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,900-25,000 (ऑप्शन जोन, पिछला सपोर्ट पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 (10 और 20 DEMA) पर है। खरीदारी का जोन 24,800-24,850 पर है जबकि पोजीशन जोड़ने का जोन 24,750-24,800 पर है जबकि 24,650 का स्टॉपलॉस लगाए। 24,950 फेल हुआ सिर्फ तभी बेचें और 25,050 पर स्टॉपलॉस लगाए ।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक में शुक्रवार को शानदार तेजी थी। निफ्टी बैंक ने higher low बनाया, 100 DEMA को भी बचाया है। निफ्टी बैंक सभी बड़े मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ। अगर आज दिन के ऊंचाई पर बंद हुआ तो नया शिखर जल्द संभव है। बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 51,800-51,850 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,000-51,100 (100 DEMA, शुक्रवार का निचला स्तर)) पर है। लॉन्ग कैरी करें, 51,750 का SL रखें। गिरावट या कंसोलिडेशन में खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 51,750 पर है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।