Heavyweight stocks : रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सहित अन्य दिग्गज शेयरों में शुक्रवार अच्छी बढ़त देखने को मिली। इसके चलते भारी गिरावट वाले चुनौतीपूर्ण दौर के बाद बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। ऑटो, फार्मा, एनर्जी और इंफा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के उत्साह से बाजार में 28 नवंबर को लगभग दो महीने की गिरावट के बाद उछाल देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 721.31 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 79,765.05 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 208.50 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 24,122.70 पर बंद हुआ।
