ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली HEG Ltd के शेयरहोल्डर्स के लिए 30 अप्रैल बेहद खराब दिन रहा। शेयर की कीमत दिन में पिछली क्लोजिंग से 11.8 प्रतिशत तक गिरकर 580.10 रुपये के लो तक चली गई। बाद में शेयर 9.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 596 रुपये पर बंद हुआ। मार्केट कैप घटकर 11500 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी की जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में परफॉरमेंस खराब रहने के चलते शेयर में बिकवाली का दबाव दिखा। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा 54.4 प्रतिशत बढ़कर 113.77 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 73.67 करोड़ रुपये था।
