Get App

Hero MotoCorp Share Price: टूव्हीलर स्टॉक में जेपी मॉर्गन का भरोसा बरकरार, आगे 28% तक उछाल की जताई उम्मीद

Hero MotoCorp Share Price: ब्रोकरेज का मानना है कि हीरो मोटोकॉर्प की रेटिंग में सुधार की गुंजाइश है।हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर कुल 43 एनालिस्ट नजर रखे हुए हैं। इनमें से 29 ने "बाय" रेटिंग दी है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 18, 2026 पर 3:21 PM
Hero MotoCorp Share Price: टूव्हीलर स्टॉक में जेपी मॉर्गन का भरोसा बरकरार, आगे 28% तक उछाल की जताई उम्मीद
हाल के वर्षों में हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट शेयर हर साल 120 बेसिस पॉइंट्स कम हुआ है।

हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में आगे 28.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दे सकती है। ऐसी उम्मीद जेपी मॉर्गन के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए "ओवरवेट" रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 6,845 रुपये प्रति शेयर रखा है। जेपी मॉर्गन की यह राय हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजमेंट के साथ हुई बैठक के बाद आई है। ब्रोकरेज का कहना है कि हाल के वर्षों में हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट शेयर हर साल 120 बेसिस पॉइंट्स कम हुआ है। इसके पीछे सेगमेंट में बदलाव और कुछ सेगमेंट में हिस्सेदारी घटना कारण हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प की आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए, कंपनी की रेटिंग में सुधार की गुंजाइश है। लेकिन तभी अगर कंपनी-

  • आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान सालाना आधार पर अपना मार्केट शेयर बनाए रख सके।
  • ICE स्कूटर, EV और एक्सपोर्ट में बेहतर काम करके मध्यम अवधि में अपने कॉम्पिटीटर्स के मुकाबले ग्रोथ के अंतर को कम कर सके।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें