Get App

सिस्टर कंपनी जर्मनी में हो रही दिवालिया, 18% टूट गए Heubach Colorants के शेयर, इस कंपनी को मिला गिरावट का फायदा

Stock Market News: स्पेशल्टी केमिकल्स कंपनी Heubach Colorants की सिस्टर कंपनी Heubach GmbH ने जर्मनी में दिवालिया याचिका दाखिल किया है। इसके झटके से आज घरेलू मार्केट में Heubach Colorants के शेयर करीब 15 फीसदी टूट गए। इसका फायदा इसकी कॉम्पटीटर को मिला जिसके शेयर इंट्रा-डे में 19 फीसदी उछल गए। चेक करें आपके पोर्टफोलियो में यह दूसरा शेयर है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 3:53 PM
सिस्टर कंपनी जर्मनी में हो रही दिवालिया, 18% टूट गए Heubach Colorants के शेयर, इस कंपनी को मिला गिरावट का फायदा
सिस्टर कंपनी की दिवालिया याचिका पर Heubach Colorants के शेयरों को तगड़ा झटका लगा और इसका फायदा इसकी कॉम्पटीटर सुदर्शन केमिकल्स (Sudarshan Chemicals) को मिला। (File Photo- Pexels)

Stock Market News: स्पेशल्टी केमिकल्स कंपनी Heubach Colorants की सिस्टर कंपनी Heubach GmbH ने 22 अप्रैल को जर्मनी में दिवालिया याचिका दाखिल किया है। इसके झटका आज घरेलू मार्केट में Heubach Colorants के शेयरों पर दिखा। पिगमेंट्स सेक्टर में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की दिवालिया याचिका पर Heubach Colorants के शेयर करीब 15 फीसदी टूट गए। दिन के आखिरी तक इसमें खास रिकवरी नहीं हुई। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 10.95 फीसदी की गिरावट के साथ 414.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 17.89 फीसदी फिसलकर 382.10 रुपये तक गिर गया था।

Heubach Colorants India ने एक्सचेंज फाइलिंग में किया खुलासा

जर्मनी में सिस्टर कंपनी ने दिवाला याचिका दाखिल किया है, Heubach Colorants India ने इसकी जानकारी आज एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। दोनों ही कंपनियां Heubach ग्रुप का हिस्सा हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में कोर्ट एक इनसॉल्वेंसी एडमिनिस्ट्रेटर को नियुक्त कर सकता है। यह एडमिनिस्ट्रेटर कारोबार जारी रखने और रीस्ट्रक्चरिंग और/या कारोबार को बेचने के विकल्पों पर गौर करेगा।

Sudarshan Chemicals को मिला फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें