HFCL के शेयर एक महीने में 100% से चढ़े, जानिए क्या है तेजी की वजह

HFCL Stock Price: पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 498 फीसदी तक चढ़ गए हैं

अपडेटेड Jul 07, 2021 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement

HFCL Stock Price: हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस (HFCL) के शेयर सोमवार को BSE पर 20 फीसदी चढ़कर बंद हुए। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी कर्नाटक में दूसरा ओपन Wifi से लैस एक गांव बसा रही है। आने वाले दिनों में कंपनी के बोर्ड की बैठक भी होने वाली है।

HFCL के प्रोडक्ट इनपुट आउटपुट (IO) ने कर्नाटक के बैदेबट्टु गांव में दूसरा PM WANI Village नेटवर्क लगाया है।

कंपनी ने बताया कि यह नेटवर्क गांव के 9000 लोगों को वाईफाई बेस्ड इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएगा। कंपनी के बोर्ड की बैठक 12 जुलाई को होने वाली है। इसमें 30 जून को जारी हुए कंपनी के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

Bajaj Auto ने Dominar 250 की कीमतों में की 16,000 रुपए से ज्यादा की कटौती, जानिए टूरिंग बाइक की नई कीमत

कंपनी के शेयरों में क्यों आई इतनी तेजी?

HFCL के शेयरों में जबरदस्त तेजी आने से इसका मार्केट कैप 100 अरब रुपए से ज्यादा हो गया है। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 120 अरब रुपए हैं।


HFCL रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम प्रोजेक्ट सर्विस मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस जियो फिलहाल उत्तर भारत में 4G ऑप्टिकल फाइबर केबल्स (OFS) नेटवर्क सर्विसेज लगा रही है।

पंजाब और झारखंड में नेटवर्क लगाने के बाद कंपनी अब महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में नेटवर्क लगा रही है।

टेक्नोलॉजी कंपनियों पर चीन की सख्ती से Didi Global Inc के शेयर 25 प्रतिशत गिरे

कंपनी के शेयरों ने 6 जुलाई को अपने 52 हफ्तों का हाइएस्ट लेवल 95.7 रुपए तक पहुंचा था। हालांकि मंगलवार को इसके शेयरों में मामूली गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्तों का निचला लेवल 11.3 रुपए का है जो पिछले साल 28 जुलाई को था।

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 100 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। जबकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 498 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।