Hi-Tech Pipes ने QIP से जुटाए ₹500 करोड़, 2.7 करोड़ शेयर किए अलॉट

Hi-Tech Pipes QIP: हाई-टेक पाइप्स के पास 450 से ज्यादा डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क है। कंपनी के 6 प्लांट उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और एनसीआर में फैले हुए हैं। शेयर की कीमत शुक्रवार, 11 अक्टूबर को बीएसई पर 201.60 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 3,500 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Oct 12, 2024 पर 1:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साल 2024 में अब तक Hi-Tech Pipes के शेयर की कीमत करीब 74 प्रतिशत मजबूत हुई है।

Hi-Tech Pipes QIP: हाई-टेक पाइप्स का 7 अक्टूबर को खुला क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) 11 अक्टूबर को क्लोज हो गया। कंपनी ने इसके जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया कि हाई-टेक पाइप्स की फंड रेजिंग कमेटी ने पात्र क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को 185.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2,69,96,734 इक्विटी शेयर अलॉट करने को मंजूरी दी। इस तरह कुल 5,00,78,94,157 रुपये या 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर अलॉट किए गए।

QIP में मोतीलाल ओसवाल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड, जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड, एलआईसी म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक म्यूचुअल फंड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस जैसे प्रमुख डॉमेस्टिक इंस्टीट्यूशंस ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, दिग्गज ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस ने भी हिस्सा लिया।

कंपनी के क्लांइट्स में कौन से बड़े नाम शामिल


नई दिल्ली स्थित हाई-टेक पाइप्स लिमिटेड, भारतीय पाइपिंग उद्योग की एक प्रमुख कंपनी है। यह ERW (इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डिंग) पाइप की एक दिग्गज मैन्युफैक्चरर और सप्लायर है। कंपनी स्टील ट्यूब्स और पाइप्स में विशेषज्ञता रखती है और इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलिकम्युनिकेशंस, डिफेंस, रेलमार्ग, एयरपोर्ट्स, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल जैसी इंडस्ट्रीज को सप्लाई करती है। हाई-टेक पाइप्स के क्लाइंट्स में BHEL, SAIL, NTPC, अदाणी ग्रुप, Jio, शापूरजी पलोनजी, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया और Delhi Metro जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Multibagger Stock: केवल एक साल में ₹1 लाख के बने ₹20 लाख, SME कंपनी ने दिया 1943% का रिटर्न

एक साल में 130% मजबूत हुआ Hi-Tech Pipes शेयर

हाई-टेक पाइप्स के शेयर की कीमत शुक्रवार, 11 अक्टूबर को बीएसई पर 201.60 रुपये पर बंद हुई। शेयर पिछले एक साल में 130 प्रतिशत चढ़ा है। साल 2024 में अब तक कीमत करीब 74 प्रतिशत मजबूत हुई है। 9 जुलाई 2024 तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 50.77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 3,500 करोड़ रुपये है।

हाई-टेक पाइप्स के पास 450 से ज्यादा डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क है। कंपनी के 6 प्लांट उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और एनसीआर में फैले हुए हैं। QIP से हासिल इनकम का इस्तेमाल करके कंपनी चालू वर्ष के अंत तक एक और प्लांट लगाना चाहती है।

Neuland Labs के शेयर को लगे पंख, 14% उछला; इस अपडेट से बंपर खरीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।