Get App

Stocks News: स्मॉलकैप कंपनी को NHAI से मिला ₹328 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 10% तक उछले

Highway Infrastructure Shares: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज 10 दिसंबर को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10 फीसदी तक उछलकर 70.80 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को NHAI से 328 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 10:43 AM
Stocks News: स्मॉलकैप कंपनी को NHAI से मिला ₹328 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 10% तक उछले
Highway Infrastructure Shares: लिस्टिंग के बाद से अब तक इस शेयर में करीब 48.24% की गिरावट आ चुकी है

Highway Infrastructure Shares: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज 10 दिसंबर को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10 फीसदी तक उछलकर 70.80 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को NHAI से 328 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई है। इस ऑर्डर के तहत आंध्र प्रदेश में नेशनल हाईवे-16 के चिलकलुरिपेट–विजयवाड़ा सेक्शन पर स्थित काजा टोल प्लाजा का संचालन और टोल वसूली होगी।

82.5 किमी के सेक्शन पर टोल ऑपरेशन

Highway Infrastructure को मिला यह लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) 9 दिसंबर को जारी किया गया है। इसके तहत किमी 355 से किमी 437.5 के बीच फैले 82.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में टोल ऑपरेशंस किए जाएंगे। यह सेक्शन नॉर्थ आंध्र प्रदेश को दक्षिण भारत के प्रमुख इंडस्ट्रियल और पोर्ट क्लस्टर्स से जोड़ता है और सबसे व्यस्त रूट्स में गिना जाता है। यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए दिया गया है।

टोल वसूली के साथ मेंटेनेंस की भी जिम्मेदारी

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में Highway Infrastructure ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में काजा टोल प्लाजा पर यूजर फीस की वसूली और संचालन के साथ-साथ आसपास के टॉयलेट ब्लॉक्स का रखरखाव भी शामिल है। इसमें इस्तेमाल होने वाले कंज्यूमेबल आइटम्स की भरपाई की जिम्मेदारी भी कंपनी पर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें