Hindustan Unilever Share Price: अप्रैल-जून 2024 तिमाही के नतीजे बहुत अच्छे न रहने के चलते हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 24 जुलाई को 3 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत बढ़कर 2,612 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,556 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही में कंपनी का बिक्री से रेवेन्यू 1.68 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 15,497 करोड़ रुपये हो गया, जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 15,240 करोड़ रुपये था।
