Get App

HOME LOAN हुआ सस्ता, ये बैंक 7% से भी कम Interest Rate पर दे रहे हैं होम लोन

अगर आपके पास स्टेबल इनकम, मार्जिन मनी और अच्छा क्रेडिट स्केर है और होम लोन लेकर अपना ड्रीमहाउस खरीदना चाहते हैं तो यही सही समय है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2020 पर 3:10 PM
HOME LOAN हुआ सस्ता, ये बैंक 7% से भी कम Interest Rate पर दे रहे हैं होम लोन

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल के दिनों में कई बार रेपो रेट (Repo rate) और रिवर्स रेपो रेट (Reverse repo rate) में कटौती की है। RBI ने जून 2020 में रेपो रेट और रिवर्स रेपा रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की। इससे रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर आ गई। इससे पहले भी रेपो रेट में 0.75% की कटौती की गई थी। RBI द्वारा ब्याज दरों में लगातार की जा रही कटौती से होम लोन (Home loan) सस्ता हो गया है। एसबीआई (SBI) और एचडीएफसी (HDFC) जैसे कई बैंक हैं जो ग्राहकों को 7% से भी कम Interest rate पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं। 

अगर आपके पास स्टेबल इनकम, मार्जिन मनी और अच्छा क्रेडिट स्केर है और होम लोन लेकर अपना ड्रीमहाउस खरीदना चाहते हैं तो यही सही समय है। कई बैंकों ने हाल में ही अपने होम लोन की फ्लोटिंग ब्याज दरों को घटा कर 7% से नीचे कर दिया है। लेकिन बैंक सबसे कम रेट पर होम लोन सिर्फ उन्हीं कस्टमर्स को देती है जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा यानी 750 से ऊपर है। क्रेडिट स्कोर खराब होने पर बैंक होम लोन का interest rate बढ़ा देती है। RBI के कई लोन संस्थाओं और बैंकों के होम लोन को रेपो रेट से जोड़ दिया है। इसकी वजह से रेपो रेट में कटौती होने के साथ होम लोन भी सस्ते हो गए हैं। हालांकि, जब रेपो रेट में वृद्धि होगी तो होम लोन महंगे हो जाएंगे और आपको अधिक ईएमआई (EMI) चुकाना होगा।

ये बैंक दे रहे सबसे सस्ता होम लोन

देश में अभी कुल मिलाकर 11 बैंक हैं जो 7% से कम interest rate पर होम लोन दे रहे हैं। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI), पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI, HDFC लिमिटेड, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शामिल हैं।

होम लोन का interest rate

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) अपने ग्राहकों को सबसे कम दर पर होम लोन उपलब्ध करा रही है। UBI अपने कस्टमर को 6.70% के Interest rate पर होम लोन दे रही है। वहीं, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की दर 6.85% है। पंजाब एंड सिंध बैंक और केनरा बैंक ग्राहकों को 6.90% के ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रही है तो HDFC, ICICI, SBI और HDFC लिमिटेड 6.95% के Interest rate पर लोगों को होम लोन मुहैया करा रही है। इनके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB कस्टमर्स को 7% के ब्याज दर पर होम लोन दे रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें