Get App

इन दो हॉस्पिटल शेयरों पर दांव से पहले सावधान, मैक्वेरी ने और गिरावट की जताई आशंका

Hospital Stocks: अगर ये दो स्टॉक्स आपके पोर्टफोलियो में हैं या इसमें निवेश के लिए वॉचलिस्ट में डाला हुआ है तो फटाफट अपनी निवेश स्ट्रैटेजी पर गौर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिग्ग्गज ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इनकी रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है और आगे भी कटौती की आशंका जताई है। चेक करें कि ये दोनों स्टॉक्स कौन-से हैं और इन पर ब्रोकरेजेज बेयरेश क्यों हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:07 PM
इन दो हॉस्पिटल शेयरों पर दांव से पहले सावधान, मैक्वेरी ने और गिरावट की जताई आशंका
Hospital Stocks: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने दिग्गज हॉस्पिटल चेन्स अपोलो ह़ॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) की रेटिंग में कटौती की तो इनके शेयर धड़ाम हो गए।

Hospital Stocks: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने दिग्गज हॉस्पिटल चेन्स अपोलो ह़ॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) की रेटिंग में कटौती की तो इनके शेयर धड़ाम हो गए। मैक्वेरी ने इन्हें फिर से अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है जिससे शेयर दबाव में हैं। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए। आज बीएसई पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 1.36% की गिरावट के साथ ₹262.50 पर बंद हुए हैं और इंट्रा-डे में यह 1.87% फिसलकर ₹7224.25 (Apollo Hospitals Share Price) तक आ गया था। वहीं मैक्स हेल्थ भी आज 1.35% की गिरावट के साथ ₹1016.90 पर बंद हुआ है और इंट्रा-डे में यह 2.21% टूटकर ₹1008.10 (Max Health Share Price) तक आ गया था।

क्या है टारगेट प्राइस?

मैक्वेरी ने अपोलो हॉस्पिटल्स की अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि इसका टारगेट प्राइस ₹5700 से बढ़ाकर ₹6,230 कर दिया है। अब मैक्स हेल्थकेयर की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म ने इसे भी अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹825 फिक्स किया है जोकि इसके लिए सबसे कम टारगेट प्राइस हैं और ₹1000 के नीचे सिर्फ यही टारगेट भी है।

ब्रोकरेजेज क्यों है Apollo Hospitals और Max Healthcare पर बेयरेश?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें