Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks: जब तक निफ्टी 17800-17700 के सपोर्ट के ऊपर बना रहेगा। तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। अगर निफ्टी 18000 के ऊपर जाकर तेजी दिखाता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। निफ्टी के लिए 18200 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार में आगे तेजी दिखने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 10:54 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल
Hot Stocks: मन्नापुरम फाइनेंस में समीत चव्हाण की 111.2 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 105.5 रुपए के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह है

SAMEET CHAVAN

Hot Stocks: 17 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में बजार में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच जोरदार खींचतान देखने को मिली। अंत में निफ्टी पिछले हफ्ते की क्लोजिंग से करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 17950 के स्तर के आसपास बंद हुआ। फॉलो-अप बाइंग के अभाव के चलते बाजार का ब्रेक आउट का प्रयास असफल होता दिखा है और बाजार गिरकर फिर वहीं आ गया है जहां से इसने शुरुआत की थी। हालांकि बाजार में हाल में दिखे प्राइस एक्शन को सकारात्मक माना जा सकता है। निफ्टी स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर टिका हुआ है। इसके साथ ही इसने दो हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद 18000 की बाधा को पार करने की कोशिश भी की है।

जब तक निफ्टी 17800-17700 के सपोर्ट के ऊपर बना रहेगा। तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। अगर निफ्टी 18000 के ऊपर जाकर तेजी दिखाता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। निफ्टी के लिए 18200 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार में आगे तेजी दिखने की संभावना है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे किसी गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर इस्तेमाल करें।

एंजेल वन के समीत चव्हाण की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें