Hot Stocks: बस कुछ हफ्तों के लिए खरीदें ये 3 शेयर, मिल सकता है 13% तक तगड़ा रिटर्न

Hot Stocks today: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को यहां से अब 21,930 से 22,030 के स्तर पर शॉर्ट-टर्म सपोर्ट मिल सकता है। पिछली बार इन्हीं स्तर पर कंसॉलिडेशन देखा गया था। उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 21,930 के स्तर को बचाने में फेल रहता है, तो फिर बाजार में पैनिक सेलिंग देखने को मिल सकती है। वहीं ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 22,400 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 2:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पूनावाला फिनकॉर्प ने डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देने की कोशिश की है, लेकिन इसके ऊपर क्लोज नहीं हो सका। स्टॉक 2.3 फीसदी बढ़कर 500.5 रुपये पर पहुंच गया

Hot Stocks today: शेयर बाजार में बुलिश ट्रेंड कमजोर होता नजर आ रहा है। निफ्टी इंडेक्स अपने 21-दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे गिर गया है। LKP सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, रुपक डे का कहना है कि निफ्टी को यहां से अब 21,930 से 22,030 के स्तर पर शॉर्ट-टर्म सपोर्ट मिल सकता है। पिछली बार इन्हीं स्तर पर कंसॉलिडेशन देखा गया था। उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 21,930 के स्तर को बचाने में फेल रहता है, तो फिर बाजार में पैनिक सेलिंग देखने को मिल सकती है। वहीं ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 22,400 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है।

इसके साथ ही रुपक डे ने 3 स्टॉक्स भी बताएं, जो शॉर्ट-टर्म में निवेशकों को 13 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं-

1. सारेगामा इंडिया (Saregama India)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 460/500 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 370 रुपये पर रखना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 11 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। सारेगामा इंडिया के शेयर ने वीकली चार्ट पर एक मजबूत बेस बनाया है। हालिया गिरावट के दौरान स्टॉक में आक्रामक रूप से खरीदारी देखी गई है, जो ट्रेडिंग वॉल्यूम के बढ़ने से साफ पता चलता है। डेली चार्ट पर भी यह ब्रेकआउट के कगार पर है और 426 रुपये के एक अहम रेजिस्टेंस जोन को चुनौती दे रहा है।


इसके अलावा, RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 60 अंक को पार कर गया है, जो नियर टर्म में इसके मोमेंटम के मजबूत रहने का संकेत देता है। अगर स्टॉक ने सफलतापूर्वक अपने रेजिस्टेंस जोन को पार कर लिया तो फिर इसमें एक रैली देखने को मिल सकती है। इसे देखते हुए इस शेयर को 413 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।

2. संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International)

इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 130/140 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 118 रुपये पर रखना चाहिए। अगले कुछ हफ्तों में यह शेयर 13 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। संवर्धना मदरसन के स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक मजबूत ब्रेकआउट दिखाया है, साथ ही वॉल्यूम में तेज उछाल आया है। यह बताता है स्टॉक को खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। स्टॉक को इसके 20-दिनों के मूविंग एवरेज पर लगातार सपोर्ट मिला है, जो फिलहाल में 118 रुपये है। पिछले कई मौकों पर इस स्तर ने एक भरोसमंद सपोर्ट के रूप में काम किया है।

इसके अलावा स्टॉक का RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) गिरती ट्रेंडलाइन के जिससे पता चलता है कि नियर टर्म में इसका मोमेंटम मजूबत हो सकता है। इन सभी टेक्निकल स्ट्रक्चर स्टॉक को देखते हुए हम स्टॉक पर बुलिश हैं और इसे 124 रुपये के करीब खरीदने की सलाह देते हैं।

इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1,850/1,960 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 1,670 रुपये पर रखना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 12 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। रैडिको खेतान का शेयर कंसॉलिडेशन के अहम चरण के बाद ब्रेकआउट के लिए तैयार है। निचले स्तर पर स्टॉक में वॉल्यूम आधारिक खरीदारी दिखी है। स्टॉक में इसके 20-दिनों के मूविंग एवरेज से कई बार उछाल आया है, जो फिलहाल 1,682 रुपये है। यह स्टॉक में लचीलापन को दिखाता है और बताता है कि इस स्तर पर स्टॉक को बुल्स का समर्थन है।

इसका मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी फिलहाल 65 पर एक रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। अगर यह स्तर टूटा, तो स्टॉक में ऊपर की ओर एक अच्छी रैली देखने को मिल सकती है। इसे देखते हुए रैडिको खेतान के शेयर को 1,756 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।