Get App

Short Term Stocks: शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों से होगी बंपर कमाई, अपने पोर्टफोलियो से करें मिलान

Short Term Stocks: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे हैवीवेट स्टॉक में भारी बिकवाली ने आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) को तोड़ दिया। सेंसेक्स और निफ्टी आज इंट्रा-डे में डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गए थे। वहीं बैंक निफ्टी तो इंट्रा-डे में 2 फीसदी से अधिक टूट गया। फार्मा शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश तो की लेकिन बाकी सेक्टर से इसे सपोर्ट नहीं मिल पाया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 23, 2024 पर 6:45 PM
Short Term Stocks: शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों से होगी बंपर कमाई, अपने पोर्टफोलियो से करें मिलान
निगाहें बैंक निफ्टी पर हैं और एक्सपर्ट का मानना है कि प्राइवेट बैंकों के शेयर शानदार वापसी कर सकते हैं।

Short Term Stocks: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे हैवीवेट स्टॉक में भारी बिकवाली ने आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) को तोड़ दिया। सेंसेक्स और निफ्टी आज इंट्रा-डे में डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गए थे। वहीं बैंक निफ्टी तो इंट्रा-डे में 2 फीसदी से अधिक टूट गया। फार्मा शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश तो की लेकिन बाकी सेक्टर से इसे सपोर्ट नहीं मिल पाया। आगे की बात करें तो सैम्को सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट ओम मेहरा का कहना है कि बजट से पहले मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

निगाहें बैंक निफ्टी पर हैं और उनका मानना है कि प्राइवेट बैंकों के शेयर शानदार वापसी कर सकते हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो शॉर्ट टर्म के लिए उन्होंने दो शेयर सुझाए हैं जिसमें आज गिरावट का दबाव तो है लेकिन टारगेट प्राइस के हिसाब से इसे निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए।

GAIL India: ₹158.40, स्टॉप लॉस: ₹158, टारगेट प्राइस: ₹180

गेल इंडिया ने हाल ही में डेली स्केल पर अहम लेवल को ब्रेक कर दिया और यह ब्रेकआउट इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी शानदार तेजी रही। इसने 50 दिनों के औसतन वॉल्यूम लेवल के तीन गुने को पार कर दिया। ब्रेकआउट के दिन इसने बुलिश कैंडल बनाया जो इसमें आगे भी तेजी का संकेत है। इसके सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडिकेटर्स इसमें बुलिश रुझान दिखा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें