Hot Stocks Today : Nifty में बड़े करेक्शन के बाद मजबूती दिखी है। 200-डे EMA एक बड़ा सपोर्ट लेवल नजर आ रहा है। निफ्टी के लिए नेक्स्ट रेसिस्टेंस की रेंज 19,200-19,225 है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार करने में कामयाब हो जाता है तो शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल सकती है। ऐसे में निफ्टी 19,330 और 19440 तक जा सकता है। अगर गिरावट का दबाव दिखता है तो 18,840 पर सपोर्ट मिल सकता है। इस लेवल के टूटने पर निफ्टी अपने 200-डे SMA को टेस्ट करेगा, जो 18,640 के करीब है। Bank Nifty ने भी बाउंसबैक दिखाया है। लॉन्ग-टर्म ट्रेंडलाइन पर इसे सपोर्ट मिलता दिख रहा है। इसे पहले 43,200 और फिर 43,300 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। इस रेसिस्टेंस के टूटने के बाद ही यह सूचकांक 43,600-44,000 रेसिस्टेंस लेवल की तरफ बढ़ेगा।