Hot Stocks Today : Nifty 21 नवंबर को दिन के अपने हाई से नीचे आया। हालांकि, यह तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा। इसने 19,800 के लेवल को बरकरार रखने की कोशिश की। आखिर में 89 प्वाइंट्स चढ़कर 19,783 पर क्लोज हुआ। मिडकैप एक बार फिर अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। निफ्टी 19,800-19,850 की रेंज में कंसॉलिडेट कर रहा है। इससे 1,000 प्वाइंट की तेजी का संकेत मिलता है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19,600-19,550 पर है। बड़ा सपोर्ट 19,350 पर है, जो इसका 20-DMA है। निफ्टी के 19,850 ऊपर जाने के बाद बुलिश आउटलुक का कंफर्मेशन हो जाएगा। रेसिस्टेंस 20,000 और 20,200 पर दिख रहा है। Bank Nifty अपेक्षाकृत कमजोर दिख रहा है। हालांकि, 43,400-43,300 की रेंज में जबर्दस्त डिमांड है। इससे तेजी का संकेत मिलता है। इसे 43,800, 44,000 और 44,200 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा।
