Hot Stocks Today : Nifty को 200-डे EMA पर सपोर्ट मिला। इसने बीते हफ्ते के आखिरी दिन के क्लोजिंग लेवल से उछाल दिखाया। 18,837 प्वाइंट्स के हालिया स्विंग लो से निफ्टी ने 321 प्वाइंट्स की रिकवरी दिखाई है। लेकिन, हालिया पुलबैक में टर्नओवर अपेक्षाकृत कम रहा है। रिकवरी के बावजूद निफ्टी अब भी 5 DEMA के मूविंग एवरेज से नीचे है। पिछले हफ्ते निफ्टी 19,333 और 19,230 के अहम लो सपोर्ट लेवल से नीचे चला गया था। डेली चार्ट्स पर इसने लोअर टॉप और लोअर बॉटम को कनफर्म किया है। यह अपने 20, 50 और 100-डे EMA से नीचे पहुंच गया है। यह मीडियम टर्म में कमजोरी के ट्रेंड का संकेत देता है। निफ्टी वीकली चार्ट पर RSI और MACD बेयरिश हो गए हैं। NSE500 के 200-डे SMA से ऊपर रहने वाले स्टॉक्स की संख्या नीचे आने लगी है। लंबे समय के बाद ऐसा हो रहा है। यह भी मार्केट में कमजोरी का संकेत है। पॉजिशनल टेक्निकल सेटअप को देखते हुए 19,230-19,333 के रेसिस्टेंस जोन में लॉन्ग कमिटमेंट को हल्का करना ठीक रहेगा। 18,837 के नीचे जाने पर निफ्टी 18,525 के अगले सपोर्ट लेवल की तरफ बढ़ सकता है।