Hot Stocks Today : Nifty ने 1 दिसंबर को खत्म हफ्ते में शानदार तेजी दिखाई। निफ्टी 2.39 फीसदी चढ़ने के बाद 20,268 प्वाइंट्स की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बुल्स की पकड़ लगातार पांचवें हफ्ते मार्केट पर देखने को मिली। इस हफ्ते के लिए निफ्टी के लिए अब पहला सपोर्ट 20,150-20,100 पर दिख रहा है। दूसरा सपोर्ट 20,000-19,950 पर दिख रहा है। तेजी की स्थिति में निफ्टी 20,400-20,500 तक जाने की कोशिश करेगा। बाजार में आने वाली हर गिरावट बुल्स के लिए अच्छी रहेगी। लार्जकैप के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी जारी रह सकता है। हालांकि, यह तेजी उतनी नहीं होगी, जितनी हम पिछले कुछ महीनों में देख चुके हैं।
