Get App

पांच दिनों की तेजी के बाद आज अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 8% लुढ़का, एक्सपर्ट से जानिये वजह

वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर अडानी ग्रीन एनर्जी की बिक्री 73 प्रतिशत बढ़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 3:05 PM
पांच दिनों की तेजी के बाद आज अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 8% लुढ़का, एक्सपर्ट से जानिये वजह
एक्सपर्ट का कहना है कि अडानी ग्रीन एनर्जी एक सस्ता स्टॉक नहीं है बल्कि यह सबसे महंगे शेयरों में से एक है

लगातार पांच दिनों तक तेजी के बाद आज अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों पर ब्रेक लगा और इसमें नीचे की तरफ का मूव देखने को मिला। शुरुआत में बाजार ने कंपनी के शेयरों में तेजी का दर्शन कराया लेकिन फिर बीएसई पर शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट नजर आई। अडानी ग्रीन एनर्जी सहित इस सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।

वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की अच्छी ग्रोथ दिखने के बावजूद यह गिरावट आई है। एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में अडानी ग्रीन एनर्जी ने कहा है कि कंपनी की बिक्री वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 73 प्रतिशत बढ़ी है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 2,05.4 करोड़ यूनिट की बिक्री की थी।

CNBC TV-18 के मुताबिक अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में गिरावट पर टिप्पणी करते हुए आईडीबीआई कैपिटल (IDBI Capital) के ए.के. प्रभाकर ने कहा "अडानी ग्रीन एनर्जी एक सस्ता स्टॉक नहीं है। असल में यह सबसे महंगे शेयरों में से एक है। इस तरह के महंगे वैल्यूएशन वाले स्टॉक का समय-समय पर करेक्ट होना सामान्य बात है। ये स्टॉक हमेशा तेजी ही दिखाता नहीं रहेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि हरित ऊर्जा क्षेत्र (green energy space) में अपने समकक्ष प्रतिस्पर्धियों की तुलना में इसका वैल्यूएशन महंगा होने के कारण समय-समय इस स्टॉक में करेक्शन होना संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें