Get App

आशीष कोचालिया ने अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा यह ऑटो स्टॉक, जानिए एक्सपर्ट्स की क्या है इस शेयर पर राय

Igarashi Motors India के अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक आशीष कोचालिया का नाम कंपनी के इंडिविजुअल शेयरहोल्डरों की सूची में है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2022 पर 1:36 PM
आशीष कोचालिया ने अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा यह ऑटो स्टॉक, जानिए एक्सपर्ट्स की क्या है इस शेयर पर राय
इस स्टॉक में 570 रुपये के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए 500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ वर्तमान लेवलों पर खरीदारी की जा सकती है।

बाजार की हाल की तेजी में ऑटो स्टॉक ने सबसे कम भागीदारी की है। हालांकि पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया पूरी गति से आगे बढ़ने और सेमी कंडक्टर की सप्लाई से जुड़ी मुश्किलें कम होने और ओमीक्रोन से जुड़ी चिंता घटने के साथ ही ऑटो स्टॉक्स में आगे आनेवाले कारोबारी सत्रों में जोरदार तेजी की उम्मीद बन रही है। ऐसे में निवेशक वैल्यू पिक के लिए ऑटो सेगमेंट पर अपनी नजर डाल रहे है। रिटेल निवेशकों की मुश्किल हल करते हुए दिग्गज निवेशक आशीष कोचालिया ने Igarashi Motors India को अपने पोर्टफोलियो में जगह दी है । गौरतलब है कि Igarashi Motors India ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी है।

Igarashi Motors India के अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक आशीष कोचालिया का नाम कंपनी के इंडिविजुअल शेयरहोल्डरों की सूची में है। वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी में आशीष कोचालिया की हिस्सेदारी 3,99,550 यानी 1.27 फीसदी थी।

आशीष कोचालिया ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, सिर्फ 6 महीने में दिया 172% का रिटर्न

हालांकि सितंबर तिमाही में कंपनी के शेयरहोल्डर पैटर्न पर नजर डालें तो इस अवधि के शेयर होल्डिंग पैटर्न में आशीष कोचालिया का नाम नहीं है। इसका मतलब यह है कि आशीष कोचालिया ने यह खरीदारी दिसंबर तिमाही में की है। आशीष कोचालिया के साथ ही दूसरे मार्केट एक्सपर्ट्स भी इस स्टॉक पर दावं लगाने के पक्ष में है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्टॉक नियर टर्म में 600 रुपये तक जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें