Get App

Bajaj Auto ने हिट किया रोडब्रेकर, CLSA की डाउनग्रेडिंग का दिखा असर

एक्सपोर्ट बाजार की मुश्किलें बाजार जानकारों को पसंद नजर नहीं आ रही है जिसके चलते अगस्त महीने में इस स्टॉक पर “hold” कॉल की संख्या 3 महीने के पहले 10 से बढ़कर 15 हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 3:27 PM
Bajaj Auto ने हिट किया रोडब्रेकर, CLSA की डाउनग्रेडिंग का दिखा असर
07 सितंबर यानी आज के कारोबार में Bajaj Auto के शेयरों में इंट्राडे में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

07 सितंबर यानी आज के कारोबार में Bajaj Auto के शेयरों में इंट्राडे में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि फॉरेन ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने बजाज ऑटो की रेटिंग "buy" से घटाकर "outperform" कर दी है और इसके लक्ष्य को भी 4,677 रुपये से घटाकर 4343 रुपये कर दिया है।

सीएलएसए का कहना है कि कंपनी का एक्सपोर्ट दबाव में बना हुआ है। एक्सपोर्ट में गिरावट के चलते वित्त वर्ष 2022-24 की अनुमानित आय में 6 से 9 फीसदी की कटौती की गई है। कंपनी के नजरिए से फेस्टिव सीजन के बाद की मांग और रूरल रिकवरी के आकंड़े काफी अहम होगी।

बता दें कि अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।अगस्त 2022 में Bajaj Auto को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 28 फीसदी घटकर 1.44 लाख यूनिट रहा है जबकि अगस्त 2021 में कंपनी का एक्सपोर्ट 2 लाख यूनिट का रहा था। अगस्त 2022 में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 3.55 लाख यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 3.38 लाख यूनिट रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें