Get App

Bajaj Finance के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, 8% तक टूटे शेयर, जानिए क्या है गिरावट की वजह

Bajaj Finance Share price : बजाज फाइनेंस के शेयर इंट्राडे में 8 फीसदी से ज्यादा कमजोर होकर 6,032.25 रुपये के स्तर पर आ गए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कमजोर एयूएम ग्रोथ ने बाजार को निराश किया है। Bajaj Finance दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान एयूएम बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1.8 लाख करोड़ रुपये के आसपास था

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 11:58 AM
Bajaj Finance के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, 8% तक टूटे शेयर, जानिए क्या है गिरावट की वजह
ब्रोकिंग फर्म सीएलएसए (CLSA) ने बजाज फाइनेंस के शेयर के लिए 6,000 रुपये के टारगेट के साथ बिकवाली की सलाह दी है

Bajaj Finance Share price : कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर गुरुवार, 5 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में 8 फीसदी से ज्यादा कमजोर होकर 6,032.25 रुपये के स्तर पर आ गए। दरअसल, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कमजोर एयूएम (assets under management) ग्रोथ ने बाजार को निराश किया है। Bajaj Finance दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान एयूएम बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1.8 लाख करोड़ रुपये के आसपास था। हालांकि, तिमाही वार एयूएम में सिर्फ 12,500 करोड़ रुपये यानी 5.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूर्वाह्न 11 बजे शेयर 7 फीसदी कमजोर होकर 6,112 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सीएलएसए ने दी बिकवाली की सलाह

ब्रोकिंग फर्म सीएलएसए (CLSA) ने बजाज फाइनेंस के शेयर के लिए 6,000 रुपये के टारगेट के साथ बिकवाली की सलाह दी है। विदेशी ब्रोकरेज ने कहा, तीसरी तिमाही में एयूएम ग्रोथ हमारे 7.5 फीसदी के तिमाही वार अनुमान से 200 बेसिस प्वाइंट कम रही है। आम तौर पर त्योहारों के कारण तीसरी तिमाही मजबूत रहती है, इसलिए या तो उस पर दूसरी तिमाही का असर दिखा है या उसने अपना कुछ मार्केट शेयर गंवा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें