सितंबर सीरीज की मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 17600 के पार निकलने में कामयाब रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर राइटर्स की कड़ी जंग चल रही है। आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने दमदार ट्रेड के साथ सस्ता ऑप्शन भी बताया।
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39000, 39100 और 39200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39000, 38900 और 38800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
राजेश पालवीय की निफ्टी और बैंक पर रणनीति
राजेश पालवीय ने कहा कि आज निफ्टी 17470 के लो और 17650 के हाई बीच एक दायरे में ट्रेड कर रहा है और हमें लगता है कि आने वाले 2 दिनों में ये इसी दायरे में कारोबार करता हुआ दिखाई देगा। निफ्टी में यदि 17520 के आस-पास के स्तर दिखाई देते हैं तो इस स्तर पर यहां खरीदारी करनी चाहिए। जबकि इसमें 17470 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 17650 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
राजेश ने आगे कहा कि कुल मिलाकर निफ्टी पर हमारी बाय ऑन डिप्स पर खरीदारी की रणनीति होगी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर निफ्टी 17770 का लेवल तोड़ता है हमें फिर से निफ्टी में 18000 से 18100 के स्तर आते हुए नजर आयेंगे। इसमें अभी अच्छा बाउंस बैक दिखाने की स्ट्रेंथ नजर आ रही है।
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 38600 के आस-पास लॉन्ग पोजीशन ले सकते हैं। लेकिन इसमें 38460 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। अगर इंडेक्स 39000 के आस-पास जाता है तो इसमें मुनाफा वसूली करनी चाहिए।
राजेश पालवीय सितंबर सीरीज के दमदार ट्रेड
Vedanta Sep Fut : खरीदें - 268 रुपये, लक्ष्य - 282 से 285 रुपये, स्टॉपलॉस - 265 रुपये
ZEE Sep Fut : खरीदें - 261 रुपये, लक्ष्य - 274 से 276 रुपये, स्टॉपलॉस - 254 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Piramal Enterprises
राजेश पालवीय ने पिरामल एंटरप्राइजेज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने इसकी सितंबर सीरीज के एक्सपायरी वाले ऑप्शन में दांव लगाना चाहिए। सस्ता ऑप्शन सुझाते हुए उन्होंने कहा कि Piramal Enterprises के सितंबर सीरीज के 2000 के स्ट्राइक वाली कॉल 56.90 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 80 से 85 रुपये के टारगेट प्राइस देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें सुरक्षित निवेश के लिहाज से 42 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना भी जरूरी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )