Get App

BEST BUDGET BETS: बजट से पहले इन स्टॉक्स में करें खरीदारी, नामी एक्सपर्ट्स ने कहा होगा बंपर मुनाफा

Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह ने BEST BUDGET BET के रूप में ADANI PORTS पर खरीदारी करने की सलाह दी। उनके मुताबिक बजट में इंफ्रा के लिए आवंटन बढ़ सकता है। इसका फायदा इस कंपनी को मिलेगा। वहीं MOFSL के हेमांग जानी ने BHARAT FORGE पर खरीदारी करने को कहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 5:53 PM
BEST BUDGET BETS: बजट से पहले इन स्टॉक्स में करें खरीदारी, नामी एक्सपर्ट्स ने कहा होगा बंपर मुनाफा
TITAGARH WAGONS को AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने अपना BEST BUDGET BET बताया है और इसमें खरीदारी करने को कहा

बजट 2023ः साल की शुरुआत से बाजार में कुछ खास एक्शन नहीं दिखा है। महंगाई की टेंशन, बढ़ती ब्याज दरें और ग्लोबल मंदी की आशंकाओं के चलते इसकी चाल सुस्त ही रही है। अब बजट से बाजार रिलीफ रैली की उम्मीद कर रहा है। वित्त मंत्री के पिटारे से क्या-क्या सौगातें निकलेंगी, ये तो फिलहाल नहीं कहा जा सकता है, लेकिन बजट से बड़ी उम्मीदों के चलते कुछ पॉकेट्स में हलचल बढ़ने लगी है। इंफ्रा, कैपेक्स, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग जैसे HOT THEME पर बाजार की नजरें हैं। इसलिए इस खास शो में हम वैसे सेक्टर्स और शेयर्स पर फोकस करेंगे। जहां बजट तक बंपर कमाई के मौके मिल सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में Geojit Financial Services के गौरांग शाह, Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता, AUM Capital के राजेश अग्रवाल, Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह, MOFSL के हेमांग जानी और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने BEST BUDGET BETS सुझाये हैं।

Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता का BEST BUDGET BET: PNC INFRATECH

संजीव ने कहा कि पीएनसी इंफ्राटेक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 360 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। कंपनी की 19000 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक है। अगले 2 साल तक मजबूत ऑर्डर फ्लो की उम्मीद है। जबकि 12.6x PE के साथ शेयर का वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है।

AUM Capital के राजेश अग्रवाल का BEST BUDGET BET: TITAGARH WAGONS

राजेश ने कहा कि रेलवे में जोरदार निवेश की उम्मीद है। रेलवे व्हीकल, मेट्रो ट्रेन पर फोकस बढ़ेगा। वैगन के लिए नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए इसमें 250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें