Get App

बुधवार 30 अक्टूबर को ये 6 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Adani Ports पर JM Financial की सोनी पटनायक ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए अदाणी पोर्ट्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1420 से 1450 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1378 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1350 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 7:38 PM
बुधवार 30 अक्टूबर को ये 6 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Nalco पर Trader & Market Expert अमित सेठ ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 232-236 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: आज शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी दिखी। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 364 प्वाइंट चढ़कर 80,369 पर बंद हुआ। निफ्टी 128 प्वाइंट चढ़कर 24,467 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 1061 प्वाइंट चढ़कर 52,321 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - ACC

प्रकाश गाबा ने बीटीएसटी कॉल देते हुए एसीसी में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2328 रुपये के स्तर खरीदारी करें। इसमें 2350 से 2375 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2315 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - MCX

रचना वैद्य ने कहा कि कल कमाई के लिए एमसीएक्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 6820 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 6750 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें