बंपर कमाई के लिए हर गिरावट पर करें खरीद, साल के अंत तक निफ्टी हिट करेगा 18600 का स्तर- ICICI Direct

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस समय बाजार में किसी भी गिरावट को खरीदारी के मौके के रुप में इस्तेमाल करना चाहिए। निफ्टी के लिए 16800 पर मजबूत सपोर्ट है

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 4:22 PM
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि आगे हमे ब्रॉडर मार्केट सेंसेक्स औऱ निफ्टी के ही नक्शे-कदम पर चलता नजर आएगा।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) का कहना है कि इस साल के अंत तक निफ्टी 18600 का स्तर छुता नजर आ सकता है। इस अवधि में बाजार को फाइनेंशियल, आईटी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और सरकारी कंपनियों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिलेगा।

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस समय बाजार में किसी भी गिरावट को खरीदारी के मौके के रुप में इस्तेमाल करना चाहिए। निफ्टी के लिए 16800 पर मजबूत सपोर्ट है। बता दें कि निफ्टी आज यानी 26 अगस्त को 36.45 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 17,558.90 के स्तर पर बंद हुआ।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि भारतीय इक्विटी मार्केट को यूएस इंडेक्स के पॉजिटिव को-रिलेशन का अच्छा सपोर्ट है। अमेरिकी इंडेक्सों से अब गिरावट के दौर के खत्म होने का संकेत मिल रहा है।


आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि आगे हमे ब्रॉडर मार्केट सेंसेक्स औऱ निफ्टी के ही नक्शे-कदम पर चलता नजर आएगा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने पहले ही अपने 8 मंथ फॉलिंग चैनल से ब्रेकआउट दे दिया है। गौरतलब है कि 28 जुलाई को आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी के टारगेट को बढ़ाकर 17,500 कर दिया था और कहा था कि अगस्त के अंत तक यह स्तर हासिल हो जाएगा। उस समय भी ब्रोकरेज हाउस ने गिरावट पर खरीद की सिफारिश की थी।

Nifty नहीं पार करेगा 18400 का लेवल, IT इंडेक्स तोड़ेगा जून का निचला स्तर : टेक्निकल एनालिस्ट दिनेश नागपाल

अपने इस विश्लेषण के आधार पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अलग-अलग सेक्टरों के टॉप पिक्स की सूची जारी की है। आइए डालते है इनपर एक नजर -

BFSI सेक्टर की टॉप पिक्स- SBI, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance, CUB, Canfin Home Finance, HDFC AMC के नाम शामिल है।

पीएसयू की टॉप पिक्स - Bank of Baroda, Coal India, NTPC, BDL, BEL, Concor, Mazgaon Dock के नाम शामिल है।

कैपिटल गुड्स की टॉप पिक्स - L&T, Siemens, Thermax, Greaves Cotton, Elgi Equipments, Grindwell Norton, Action Constructions के नाम शामिल है।

टेलीकॉम एंड आईटी सेक्टर की टॉप पिक्स - Reliance Industries, Bharti Airtel, TCS ,KPIT Technology , Cyient, Happiest Minds के नाम शामिल है।

कंज्मशन और रिटेल की टॉप पिक्स - Asain Paints, Tata Consumer, Titan ,Dabur, Jyothy Labs, Radico Khaitan, Havells, Astral Poly Technik के नाम शामिल है।

ऑटो सेक्टर की टॉप पिक्स - Maruti Suzuki, Tata Motors, Eicher Motors,Escorts, Mahindra CIE, Pricol, Apollo Tyres के नाम शामिल है।

इंफ्रा और रियल्टी की टॉप पिक्स- Adani Ports, DLF, Brigade Enterprises, Phoenix Mills, JK Cement के नाम शामिल है।

फार्मा और केमिकल्स की टॉप पिक्स - Cipla, Sun Pharma, Laurus Labs, Hikal, Dr Lal Pathlabs, Fortis Healthcare के नाम शामिल है।

मेटल सेक्टर की टॉप पिक्स - Tata Steel, JSW Steel, Hindalco, Jindal Stainless के नाम शामिल है।

अन्य- ABFRL, Indian Hotel, Zee Entertainment, Dixon Tech. GE Shipping, Tejas Networks, Tata Communications, TCI Express, Navin Fluorine, Bajaj Electricals, Prestige Estates स्टॉक्स के नाम शामिल है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।