Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Infosys, Wipro, Gillette India, NHPC और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 9:09 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Infosys, Wipro, Gillette India, NHPC और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Wipro: कंपनी ब्राजील में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगी। कंपनी ग्राहकों को क्लाउड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में ब्राजील में 500 से अधिक नए प्रोफेशनल्स को नियुक्त करेगी। पिछले एक साल में शेयर में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Infosys: कंपनी ने metaverse foundry लॉन्च की। दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने अपने ग्राहकों, वर्कप्लेस, प्रोडक्ट्स और ऑपरेशंस को आसान और तेज करने के लिए मेटावर्स फाउंड्री लॉन्च की है। इन्फोसिस मेटावर्स फाउंड्री कंपनी की लिविंग लैब्स का एक अभिन्न अंग है। ये उभरती प्राथमिकताओं और बाजार के रुझानों के अनुकूल एंटरप्राइजेस के लिए डिजिटल इनोवेशन एजेंडा चला रही है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें