Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Shriram Properties, Future Retail, Kotak Mahindra Bank और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2021 पर 8:40 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Shriram Properties, Future Retail, Kotak Mahindra Bank और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Shriram Properties: कंपनी 20 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। इश्यू प्राइस 118 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Rategain Travel Technologies: गोल्डमैन सैक्स फंड्स - गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो (Goldman Sachs Funds - Goldman Sachs India Equity Portfolio) ने कंपनी में 361.71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 7,19,727 इक्विटी शेयर खरीदे। हालांकि, राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज (Rajasthan Global Securities) ने कंपनी में 9,35,105 इक्विटी शेयर 362.18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) ने 6,82,110 इक्विटी शेयर 360.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे और इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज एशिया पीटीई (Integrated Core Strategies Asia Pte) ने एनएसई पर 8,78,838 इक्विटी शेयर 356.22 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें