Get App

Coal India के शेयर नतीजों के पहले तेजी में, जानिए क्या है एनालिस्ट की राय

Axis Securities का मानना है कि जून तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़त के साथ 31,321 करोड़ रुपये पर रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 10:13 AM
Coal India के शेयर नतीजों के पहले तेजी में, जानिए क्या है एनालिस्ट की राय
Axis Securities को उम्मीद है कि 30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा सालाना आधार पर 81 फीसदी बढ़ सकता है।

आज के शुरुआती कारोबार में कोल इंडिया (Coal India) के शेयर कंपनी के नतीजों के पहले तेजी में नजर आ रहे है। गौरतलब है कि आज कोल इंडिया अपने नतीजे जारी करने वाली है। मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।

फिलहाल एनएसई पर 09.55 बजे के आसपास यह स्टॉक 2.20 रुपये यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 217.60 रुपये पर नजर आ रहा था। यह स्टॉक इस साल के सबसे बड़े आउटपरफॉर्मरों में से एक रहा है। साल 2022 में अब तक इस शेयर में 39 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

सालाना आधार पर कोल इंडिया के कोल डिस्पेंच में 10.6 फीसदी की हेल्दी ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि इसमें तिमाही आधार पर 1.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कोल डिस्पेच 17.7 करोड़ टन रहा है।

Axis Securities का कहना है कि 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की औसत सेलिंग प्राइस (ASP) सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त और तिमाही आधार पर 2 फीसदी की गिरावट के साथ मजबूत बनी रह सकती है। फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट की तुलना में हायर ऑक्शन प्रीमियम के चलते कंपनी को फायदा होता नजर आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें