बाजार में दूसरे दिन कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। फ्लैट शुरुआत के बाद निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव दिखा। इंट्राडे में निफ्टी 18600 के नीचे भी फिसल गया था। हालांकि अब निचले स्तरों से थोड़ा सुधार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में फ्लैट कारोबार नजर आ रहा है। ऑप्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो निफ्टी 18700 और 18800 की कॉल में आज सबसे ज्यादा राइटिंग दिख रही है। वहीं दूसरी ओर 18600 की पुट पर अच्छी राइटिंग दिख रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो 43200 पर ही सबसे ज्यादा नए सौदे जुड़े हैं। यहीं सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट भी नजर आया है। वहीं 43000 की पुट में सबसे ज्यादा नई पोजिशन खड़ी हो रही है। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कोटक सिक्योरिटीज के अमोल आठवले जुड़े। इन्होंने बाजार पर अपनी राय दी। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन और शानदार कॉल्स भी बताये।
