Get App

Dealing Rooms में आज दो फाइनेंशियल शेयरों पर डीलर्स ने खेला दांव, जानिये स्टॉक्स के नाम

नतीजों के बाद आज माइंडट्री 4% फिसल गया और इसके अलावा दूसरे मिडकैप IT शेयर में भी तेज गिरावट नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 9:47 PM
Dealing Rooms में आज दो फाइनेंशियल शेयरों पर डीलर्स ने खेला दांव, जानिये स्टॉक्स के नाम
डीलिंग रूम्स में आज एक बैंकिंग और एक एनबीएफसी शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी गई

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

कैसा रहा आज का बाजार

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। दूसरी तरफ US में आगे ग्रोथ की चिंता से नतीजों के बाद माइंडट्री 4% फिसल गया। इसके अलावा दूसरे मिडकैप IT शेयर में भी तेज गिरावट देखने को मिली। आज आने वाले नतीजों से पहले LTI भी चार परसेंट से ज्यादा टूट गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें