Get App

FII की बिकवाली के बावजूद बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते दिखी तेजी, रुपये की चाल रही सपाट

अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीएसई का बैंक इंडेक्स 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई ऑटो इंडेक्स में 3.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2022 पर 11:52 AM
FII की बिकवाली के बावजूद बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते दिखी तेजी, रुपये की चाल रही सपाट
यूएस फेड के मिनट उम्मीद के मुताबिक रहने, एफएंडओ एक्सपायरी और एफआईआई की बिकवाली थोड़ी धीमी पड़ने से बाजार को सपोर्ट मिला।

27 मई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय बाजार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। हफ्ते के शुरुआती 3 दिनों में दबाव में रहने के बाद आखिरी 2 दिनों में बाजार में तेजी लौटती दिखी। यूएस फेड के मिनट उम्मीद के मुताबिक रहने, एफएंडओ एक्सपायरी और एफआईआई की बिकवाली थोड़ी धीमी पड़ने से बाजार को सपोर्ट मिला।

बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 558.27 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 54,884.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.35 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 16,352.5 के स्तर पर बंद हुआ।

27 मई को समाप्त हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। Container Corporation of India, Torrent Pharmaceuticals, Bayer CropScience, Godrej Industries, Ashok Leyland, और Jubilant FoodWorks मिडकैप इंडेक्स के टॉप गेनर रहे। वहीं दूसरी तरफ Jindal Steel & Power, Steel Authority of India, ICICI Securities,Oil India, Amara Raja Batteries टॉप लूजर रहे।

बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.7 फीसदी टूटकर बंद हुआ। Rupa and Company, Godawari Power & Ispat, Globus Spirits, Jindal Stainless, Indian Metals & Ferro Alloys, Birla Tyres, Future Retail में गिरावट देखने को मिली। वहीं Lumax Industries, Banco Products (India), Sterling Tools, Antony Waste Handling Cell में बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें