Diwali Mahurat Top picks : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी दिवाली मुहूर्त पिक्स के तहत अपने इनवेस्टर्स को 10 स्टॉक्स सुझाए हैं। ब्रोकरेज को इनमें कमाई के मौके नजर आते हैं और मजबूत अर्निंग ग्रोथ, स्थायी कैश फ्लो, आरओई और आरओसीई जैसे फैक्टर्स को देखते हुए इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। यह हैं ICICI Securities की 10 टॉप पिक्स-
Axis Bank : मजबूत बिजनेस ग्रोथ, परिचालन क्षमता में सुधार और सिटी के एक्विजिशन से मिले फायदे का असर बैंक की अर्निंग और शेयर प्राइस पर नजर आएगा। ब्रोकरेज ने एक्सिस बैंक के लिए 970 रुपये का टारगेट दिया है।
City Union Bank: वित्त वर्ष 22-24 में 20.5 फीसदी के मजबूत CRAR के साथ बैंक के बिजनेस में ग्रोथ जारी रहने का अनुमान है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 215 रुपये का टारगेट दिया है।
Apollo Tyres: ATL वर्तमान में कैपिटल इफिशिएंसी, नियंत्रित खर्चों, बैलेंस शीट में सुधार पर जोर दे रही है। इसके लिए 335 रुपये प्रति शेयर का टारगेट है।
Eicher Motors: कंपनी के निकट भविष्य में न्यूनतम रिस्क, कंज्यूमर्स के प्रीमियम मोटरसाइकिलों को प्राथमिकता देने और हंटर 350 को अच्छी सफलता से वित्त वर्ष 22-24 के दौरान 25 फीसदी सीएजीआर ग्रोथ से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके लिए टारगेट 4,170 रुपये रखा है।
Coforge: ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 22-24 के दौरान रेवेन्यू में 19.1 फीसदी सीएजीआर ग्रोथ रहने का अनुमान है। टारगेट 4,375 रुपये है।
Lemon Tree Hotels: मौजूदा संकट को देखते हुए आगे रूम सप्लाई में सुस्ती को देखते हुए कंपनी असंगठित बाजार को भुनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। टारगेट 110 रुपये है।
Healthcare Global: कंपनी कॉस्ट को व्यवस्थित करते मौजूदा नेटवर्क को मजबूती देने पर काम कर रही है। शेयर के लिए टारगेट 345 रुपये है।
Lauras Labs: कंपनी की कैपेसिटी बढ़ाने की योजनाओं सहित अन्य वजहों से शेयर के लिए 675 रुपये का टारगेट दिया है।
Container Corp: ब्रोकरेज को उम्मीद है कि नई नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी को देखते हुए फ्रेट वॉल्यूम के रोड से रेल पर शिफ्ट होने से कंपनी को मुख्य रूप से फायदा होगा। शेयर के लिए 890 रुपये का टारगेट है।
Havells India: वित्त वर्ष 22-24 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 16 फीसदी की सीएजीआर ग्रोथ रहने का अनुमान है। टारगेट 1,650 रुपये तय किया गया है।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।