Get App

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी हो सकती है कमाई

प्रदीप होतचंदानी ने आज Power Grid पर 261 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 12:41 PM
शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी हो सकती है कमाई
जानिये आज किन स्टॉक्स पर खिलाड़ियों ने लगाया दांव

सीएनबीसी-आवाज़ के स्पेशल शो खिलाड़ी No.1 में इस हफ्ते प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी, ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह के बीच मुकाबला होगा। ये तीनों खिलाड़ी पिछले 3 हफ्तों के विजेता रहे हैं। इसका मतलब है कि इस हफ्ते पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ और जोखिम पर इनके सुझाये स्टॉक्स में दांव लगाकर कमाई कर सकते हैं।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें