Get App

Tata Motors है एडलवाइज और जेफरीज को भी पसंद, जानिए कितनी हो सकती है कमाई

ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का कहना है कि Tata Motors को अपने SUV और EV फोकस स्ट्रैटजी का फायदा मिलेगा। जेफरीज ने Tata Motors को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 540 रुपये का लक्ष्य दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 5:04 PM
Tata Motors है एडलवाइज और जेफरीज को भी पसंद, जानिए कितनी हो सकती है कमाई
एडलवाइस का मानना है कि Tata Motors के भारतीय और JLR कारोबार मजबूत डिमांड के दौर में है।

ब्रोकरेज हाउस एडलवाइज ने Tata Motors पर जारी अपने नोट में कहा है कि JLR ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के अपने थोक बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी ने 76.5 हजार यूनिटें बेची हैं जो कि उम्मीद से करीब 16 फीसदी कम हैं ।

वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में भी कंपनी पर चिप शॉर्टेज की समस्या ने अपना असर दिखाया है जिससे इसकी बिक्री पर दबाव देखने को मिला है। ब्रोकरेज हाउस का यह भी कहना है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में भी कंपनी के वॉल्यूम पर चिप शॉर्टेज की वजह से दबाव देखने को मिल सकता है।

राकेश झुनझुनवाला ने इस दिग्गज ऑटो कंपनी में बेची हिस्सेदारी, शेयरों में आई गिरावट

आम मान्यता के विपरीत वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही कंपनी के लिए सबसे बेहतर तिमाही नहीं रही है। कंपनी के लिए सबसे बेहतर तिमाही में वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही थी। इस तिमाही में कंपनी ने 84,442 यूनिट बेची थी। अब 2023 की बिक्री को लेकर चिंताएं नजर आ रही हैं। चिप शॉर्टेज के मुद्दे पर कंपनी की मैनजमेंट कमेंटरी पर हमें नजर रखनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें