Get App

52 वीक लो के करीब कारोबार कर रहे इस स्टॉक में Emkay Global की है खरीदारी की राय, जानिए क्या है टार्गेट और स्टॉपलॉस

Emkay Global का मानना है कि अगले 12 महीने में यह स्टॉक 74 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए 820 रुपये का स्तर छु सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2022 पर 4:15 PM
52 वीक  लो के करीब कारोबार कर रहे इस स्टॉक में Emkay Global की है खरीदारी की राय, जानिए क्या है टार्गेट और स्टॉपलॉस
Emkay Global Financial Services ने Gulf Oil Lubricants के स्टॉक में Buy कॉल दिया है।

Emkay Global Financial Services ने Gulf Oil Lubricants के स्टॉक में Buy कॉल दिया है। यह स्टॉक 472 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अगले 12 महीने में यह स्टॉक 74 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए 820 रुपये का स्तर छू सकता है।

3 मार्च 2021 को यह स्टॉक 827.60 रुपये के अपने 52वीक हाई पर था जबकि 20 दिसंबर 2021 को इसने अपना 425 रुपये का 52 वीक लो बनाया। ऐसे में देखें तो वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 43.06 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि अपने 52 वीक लो से सिर्फ 10.87 फीसदी दूर है।

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद इस आईटी शेयर में दिखी जोरदार तेजी, जानिए आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

Emkay Global का कहना है कि बिना किसी नेगेटिव ट्रिगर के यह शेयर पिछले 2 महीनों में 20 फीसदी टूटा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के आने से भी इस कंपनी पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है। आगे मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर से आनेवाली मांग में तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा 2 व्हीलर और 4 व्हीलर सेगमेंट के भी पूरी तरह ईवी में शिफ्ट होने की संभावना नहीं है। ऐसे में हम यह नहीं कह सकते है कि पेट्रोल -डीजल से चलने वालों वाहनों का महत्तव पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें