Honda India Power Products | पिछले 4 तिमाहियों (सितंबर 2021-जून 2022) के दौरान एफआईआई ने इस स्टॉक में अपने होल्डिंग में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की होल्डिंग 0.38 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 0.42 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 0.46 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 0.56 फीसदी पर पहुंच गई। इस अवधि के दौरान MFs ने भी इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की होल्डिंग 11.72 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 12.24 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 12.27 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की हिस्सेदारी बढ़कर 13.38 फीसदी पर पहुंच गई। 2022 में अब तक इस स्टॉक में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 07 जुलाई 2022 को यह स्टॉक 1,468 रुपये पर नजर आ रहा था। फिलहाल अभी यह स्टॉक 1,819 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 19 फीसदी नीचे है।