Get App

Go Fashion और रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के शेयरों में बड़े पैमाने पर ब्लॉक डील, जानिए शेयरों में कितनी आई गिरावट

रिपोर्ट्स के मुताबिक Go Fashion के 252 करोड़ रुपये के 21.7 लाख शेयर या 4 प्रतिशत इक्विटी में औसतन 1,150 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीद-फरोख्त हुई। वहीं Rainbow Children’s Medicare के काउंटर में 1,119 करोड़ रुपये के 1.5 करोड़ शेयर या 14.8 प्रतिशत इक्विटी 742 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव खरीद-फरोख्त देखने को मिली

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 1:22 PM
Go Fashion और  रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के शेयरों में बड़े पैमाने पर ब्लॉक डील, जानिए शेयरों में कितनी आई गिरावट
Rainbow Children’s Medicare की प्री-आईपीओ लॉक-इन अवधि 5 नवंबर को समाप्त हो गई। जबकि Go Fashion की प्री-आईपीओ लॉक-इन अवधि 25 नवंबर को समाप्त हो गई है

फैशन रिटेलर गो फैशन (Go Fashion) और पीडियाट्रिक हॉस्पिटल चैन रेनबो चिल्ड्रन्स मेडीकेयर (Rainbow Children’s Medicare) के शेयर के भाव में आज गिरावट नजर आई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 5 दिसंबर को सुबह के कारोबार में शेयर का भाव 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया। इस शेयर में बड़ी संख्या में ब्लॉक-डील विंडो (Block Deal Window) में खरीद-फरोख्त होती हुई नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 252 करोड़ रुपये के गो फैशन के 21.7 लाख शेयर या 4 प्रतिशत इक्विटी में औसतन 1,150 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीद-फरोख्त हुई। रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर काउंटर में 1,119 करोड़ रुपये के 1.5 करोड़ शेयर या 14.8 प्रतिशत इक्विटी 742 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव खरीद-फरोख्त हुई।

हालांकि इन शेयरों में किन निवेशकों ने खरीदारी की है या किन निवेशकों ने बिकवाली की है इसके बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया।

बता दें कि एक महीने पहले 5 नवंबर को रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर की प्री-आईपीओ लॉक-इन अवधि समाप्त हो गई। इस काउंटर में 22.7 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग बिक्री के लिए मुक्त हो गई है। इस स्टॉक में ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट जो पूर्व में सीडीसी ग्रुप पीएलसी (British International Investment, formerly CDC Group PLC) के नाम से जाना जाता था, उसकी कंपनी में 9.49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें सीडीसी इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड (CDC India Opportunities Fund) की 4.96 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वहीं Go Fashion का प्री-आईपीओ लॉक-इन 25 नवंबर को समाप्त हो गया है। इससे इसमें 46.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के योग्य हो गई है। Sequoia Capital की कंपनी में 13.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये इस कंपनी का एक प्रमुख शेयरधारक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें