Get App

Greenlam Industries ने लगाई 9% की जोरदार छलांग, जानिए क्या है वजह?

इस स्टॉक ने 415.90 रुपये का 52 वीक हाई 19 अप्रैल 2022 को छुआ था जबकि 225.48 रुपये का 52 वीक लो 21 जून 2021 को छुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2022 पर 12:28 PM
Greenlam Industries ने लगाई 9% की जोरदार छलांग, जानिए क्या है वजह?
वर्तमान में यह स्ट़ॉक अपने 52वीक हाई से 23.21 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जबकि 52 वीक लो से 41.81 फीसदी उपर नजर आ रहा है।

Greenlam Industries के शेयर आज इंट्राडे में 9 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। कंपनी के बोर्ड ने Smiti Holding and Trading Company को 195 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।

कंपनी ने इस बारे में जारी एक प्रेस रिलीज में सूचित किया है कि 20 जून को हुई उसकी बोर्ड मीटिंग में Smiti Holding and Trading Company को 309 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 63,10,680 शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह प्रस्ताव शेयर होल्डरों की मंजूरी के साथ ही दूसरे वैधानिक मंजूरी के अधीन है। बता दें कि कंपनी की EGM 16 जुलाई को होगी। जिसमें इस मुद्दे पर सदस्यों से मंजूरी ली जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें