Get App

HAL और L&T ने 5 PSLV रॉकेट बनाने के लिए 860 करोड़ रुपये का ऑर्डर किया हासिल

एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर माधवन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया क‍ि वे बोली जीत गए हैं। उनको पांच पीएसएलवी के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 6:57 PM
HAL और L&T ने 5 PSLV रॉकेट बनाने के लिए 860 करोड़ रुपये का ऑर्डर किया हासिल
न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि हमने PSLV के उत्पादन के लिए इंडस्ट्री के साथ सेवा स्तर के करार पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि दो साल से भी कम समय में हम इंडस्ट्री के गठजोड़ करके पूरी तरह से बना पहला रॉकेट इसरो को देने में सक्षम होंगे

Hindustan Aeronautics Limited और L&T के कंसोर्सियम ने न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NewSpace India Limited) से 5 PSLV रॉकेट बनाने के लिए 860 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है।

PSLV के लिए मिली तीन बोलियों के तकनीकी और कमर्शियल मूल्यांकन के बाद HAL-L&T कंसोर्सियम इस बोली का विजेता बनकर उभरा है। इस करार के तहत ये कंसोर्सियम PSLV रॉकेट का पूरी तरह एंड-टू-एंड प्रोडेक्शन करेगा। इसके लिए किए गए कॉन्ट्रैक्ट के तहत यह कंसोर्सियम 5 PSLV रॉकेट बनाएगा। बता दें कि PSLV भारत का सबसे समक्ष और मजबूत वर्क हार्स माना जाता है।

Dettol का हैंडवॉश अब मिलेगा पाउडर में भी, इतनी कीमत हुई है तय

स्पेस पीएसयू न्यूस्पेस इंडिया ने बुधवार को तीन शॉर्टलिस्ट की गई कंपनियों - एचएएल-एलएंडटी, भेल (अकेली कंपनी) और बीईएल-अडानी अल्फा डिजाइन-बीईएमएल कंसोर्सियम की बोलियां खोली। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि हमने PSLV के उत्पादन के लिए इंडस्ट्री के साथ सेवा स्तर के करार पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि दो साल से भी कम समय में हम इंडस्ट्री के गठजोड़ करके पूरी तरह से बना पहला रॉकेट इसरो को देने में सक्षम होंगे। एक सूत्र ने कहा कि विजेता बोली में 824 करोड़ रुपये की रही। जबकि भेल ने 1129 करोड़ रुपये और तीसरे समूह ने 1218 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इन आंकड़ो में लागू होने वाले कर शामिल नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें