Get App

HDFC BANK के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, जानिये क्या अब भी है ये ब्रोकरेज हाउसेज की पहली पसंद?

HDFC BANK की ब्याज से कमाई 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 18 हजार 872 करोड़ रुपये रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2022 पर 10:04 AM
HDFC BANK के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, जानिये क्या अब भी है ये ब्रोकरेज हाउसेज की पहली पसंद?
CREDIT SUISSE ने HDFC BANK का EPS अनुमान बढ़ाकर 2-3% किया है

चौथी तिमाही में HDFC BANK के नतीजे भी अनुमान से कमजोर नजर आये। ब्याज से कमाई 10% से ज्यादा बढ़कर 18 हजार 872 करोड़ रही। वहीं मुनाफा करीब 23% ऊपर देखने को मिला। बैंक का CASA रेश्यो 26 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रहा। लेकिन HDFC BANK का ADR 2% से ज्यादा फिसला हुआ देखने को मिला।

Brokerages on HDFC BANK

CREDIT SUISSE की HDFC BANK पर राय

CREDIT SUISSE ने HDFC BANK पर राय देते हुए कहा कि इसका Q4 में मजबूत ग्रोथ ट्रेंड बरकरार रही। हालांकि NIMs में सु्स्ती देखने को मिली। बैंक में पूंजी की कमी नहीं है। इन्होंने इसका EPS अनुमान बढ़ाकर 2-3% किया है। वहीं बैंक का RoE 16-17% रहने का अनुमान भी जताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें