HDFC and HDFC Bank merger: HDFC के HDFC Bank में मर्जर के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन (market capitalisation) के हिसाब से भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने का अनुमान है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में होम लोन देने वाली कंपनी ने बताया कि HDFC में सब्सिडियरी कंपनियों -एचडीएफसी होल्डिंग्स (HDFC Holdings) और एचडीएफसी इनवेस्टमेंट्स (HDFC Investments) को मिलाने के बाद HDFC Bank में HDFC का विलय किया जाएगा। HDFC Bank ने भी अपनी तरफ से एक्सचेंज को यही जानकारी दी है।
